झांसी। शहर के एक बदनाम बिल्डर का वायरल ऑडियो इस समय झांसी और ललितपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कथित वायरल ऑडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि झांसी का बिल्डर ललितपुर के एक सिपाही से बात कर रहा है और किसी मामले की जांच खत्म कराने क़िबात की जा रही है। बिल्डर की ओर से एक सीनियर प्रशासनिक अफसर से करीबी और अंतरंगता का दावा किया जा रहा है। अफसर को अपने घर में ठहराने और उसके साथ सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने का हवाला दिया जा रहा है। दूसरी ओर सिपाही भी तरह तरह के दावे करते हुए बिल्डर से अपनी रिश्तेदारी जोड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह सिपाही पूर्व में झांसी जिले में भी तैनात रह चुका है। बातचीत में एक सीनियर पुलिस अफसर के तबादले को लेकर भी बातचीत हो रही है। बातचीत में एक विधायक का भी जिक्र हुआ है। झांसी और ललितपुर के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में यह वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। शासन के उच्च पदस्थ अफसरों तक यह ऑडियो पहुंचाया जा चुका है इस कारण स्थानीय अफसर इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मामले में गोपनीय स्तर पर जांच कराई जा रही है।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
अध्यापिका के निधन पर शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।
बदनाम बिल्डर का ऑडियो वायरल, अफसरों का नाम लेकर चौंकाने वाले दावे
Atul Dubey
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
March 29, 2026
1:35 am
अध्यापिका के निधन पर शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया।
March 29, 2026
1:34 am
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।
March 29, 2026
1:33 am
