Home » Uncategorized » बजट से मिला बीडा को बूस्टअप, झांसी में इंडस्ट्रियल सिटी के काम में आएगी तेजी

बजट से मिला बीडा को बूस्टअप, झांसी में इंडस्ट्रियल सिटी के काम में आएगी तेजी

मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण एवं नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के लिए बजट आवंटन से बीडा को मिलेगी मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है झांसी में बन रहा बीडा

12 फरवरी, झांसी। योगी सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट ऐलान से झांसी की जिन मौजूदा परियोजनाओं को बूस्ट अप मिलने का अनुमान है, उनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि बीडा है। प्रदेश सरकार के बजट में मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण एवं नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना हेतु 5000 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसे बीडा के कार्यों में तेजी आएगी और मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट आकार लेने की ओर अग्रसर होगा।

झांसी के निकट लगभग 56 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इसे नोएडा से भी अधिक स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अभी तक लगभग 25 हजार एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है और शेष जमीन के अधिग्रहण का काम तेज गति से चल रहा है। किसानों को समयबद्ध मुआवजे का भुगतान किया का रहा है।

मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण एवं नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना हेतु बजट में धनराशि प्रस्तावित होने से बीडा के लिए जमीन अधिग्रहण का काम समयबद्ध रूप से पूर्ण होगा और मूलभूत सुविधाओं के विकास का काम भी शुरू होगा। बीडा में एक ओर जहां कॉनकॉर, बीईएमएल और एनआईसीडीसी जैसी पब्लिक सेक्टर इकाइयां निवेश प्रस्ताव दे चुकी हैं तो दूसरी ओर प्राइवेट सेक्टर की भी कई बड़ी कंपनियां यहां निवेश प्रस्ताव देने के बाद जमीन आवंटन कराने में जुटी हैं।

17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमो नारायण न्यूज – विशेष सूचनाहर घर में बच्चों का जन्मदिन सबसे खास और खुशी का अवसर होता है। इस खुशी में नमो नारायण न्यूज भी आपके साथ सहभागी बनेगा।अब आप भी अखबारों की तरह नमो नारायण न्यूज में अपने बच्चों (10 वर्ष तक) के जन्मदिन पर निःशुल्क फोटो एवं बधाई संदेश प्रकाशित करवा सकते हैं।इसके लिए जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चे की फोटो, नाम व पता हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। संपर्क: 8299065535— मृदुल पाण्डेय, मोंठसंपादक – नमो नारायण न्यूज