Home » Uncategorized » फोन पर धमकियों से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाए अपहरण व प्रताड़ना के आरोप।

फोन पर धमकियों से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाए अपहरण व प्रताड़ना के आरोप।

फोन पर धमकियों से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने लगाए अपहरण व प्रताड़ना के आरोप।
मोंठ थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम पावई में एक युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर फोन पर धमकी देने, अपहरण करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि मृतिका चचेरी बहन के साथ चिरगांव में स्कूल जा रही थी रास्ते से चचेरी बहन का आरोपियों ने अपहरण कर लिया और मृतिका के मोबाइल को छीन कर फेंक दिया ओर धक्का देकर गिरा दिया।
ग्राम पावई निवासी कौशल किशोर पुत्र धर्मजीत ने थाना मोंठ में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी दो पुत्रियां दीपिका और मुस्कान चिरगांव के स्कूल मैथिलीशरण महाविद्यालय में बीए की छात्राएं थीं। 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब तीन बजे दोनों बहनें गांव से चिरगांव जा रही थीं। आरोप है कि चिरगांव के रामनगर तिराहे के पास रास्ते में दो कारों में सवार गांव के कुछ तथा अन्य लोग पहुंचे और जबरन दीपिका को कार में बैठा कर ले गए । इस दौरान विरोध करने पर मुस्कान का मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया। ओर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अपहरित लड़की के पिता का आरोप है घटना की चश्मदीद मुस्कान को आरोपी लोग लगातार फोन कर धमकी दे रहे थे । बताया गया कि अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे मुस्कान तनाव में आ गई। परिजनों का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर मुस्कान ने 23 मार्च 2026 को घर पर जहर खा लिया, जिसे झाँसी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मंगलवार को देर शाम तक मृतक मुस्कान शव गॉव पहुचा जहा पर दाह संस्कार करने के पहले परिजन मोंठ थाने पहुँचे। पुलिस से शिकायत करने के बाद दाएं संस्कार करने के लिए गांव गए
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि घटना चिरगांव थाना क्षेत्र की है चिरगांव पुलिस को जानकारी दी गई है।

मामला चिरगांव पुलिस से संबंधित है घटना चिरगांव नगर में हुई है जहां से एक बहन का अपहरण किया गया है आरोपी गांव के ही है शायद विरादरी या परिवरिक मामला हो सकता है ।
क्योंकि आरोपी लगभग एक ही परिवार के पुरुष और महिलाएं हैं इसकी जानकारी चिरगांव तथा पोस्टमार्टम हाउस जहां पर लड़की का पोस्टमार्टम हुआ है परिजन वहां थे पूरी डिटेल मिल जाएगी

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *