Home » Uncategorized » प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

मोंठ–कस्बा के कन्या इंटर कॉलेज में शुभकामनाएं पार्टी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिरगाँव के जेडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रूपसिंह राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और ऐसे आयोजन उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी।विद्यालय की प्रधानाचार्या .दीपिका पाठक ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को निरंतर परिश्रम और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर टीकाराम महाविद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र खरे, दीपक विश्वकर्मा,
अनिल सविता,राघवेंद्र खरे,उमाकांत यादव,चंद्रकुमार सैन,प्रतिभा,कृष्णा,शिवानी,सुकृति,नीतू,अंजली,सूरज सिंह,गुड्डी देवी सहित क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिका आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *