प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
मोंठ (झांसी)। नगर के प्रज्ञा बाल मंदिर जूनियर हाई स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं बुंदेलखंड प्रभारी सुलभ टिकरिया का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के नेतृत्व में किया गया।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। इसी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर के पार्षद विनायक श्रीवास्तव, शिक्षक चंद्रशेखर श्रीवास्तव तथा नगर के समाजसेवी राजीव पोद्दार भी उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय को पांच कुर्सियां प्रदान करने तथा दस गरीब बच्चों की सहायता करने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रधानाचार्य आनंद कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।
સમાચાર ફ્લેશ
बुंदेलखंड के झांसी के पूंछ में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म, किसानों व व्यापारियों को हो रही भारी परेशानी
प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।
समथर — समथर थाना पुलिस ने साकिन रोड स्थित श्मशान के समीप से जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पकड़कर कार्यवाही कर दी है ।
समथर में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।
Home
»
Uncategorized
»
प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान पदाधिकारियों का हुआ सम्मान।
Mardul Pandey
रास्ता रोककर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी।
March 25, 2026
10:23 am
समथर में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
March 25, 2026
10:21 am
टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।
March 25, 2026
10:19 am
लोहागढ़ में 33/11 सब-स्टेशन का लोड बढ़ाया जाए,विधायक ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र
March 25, 2026
10:06 am
