प्रयागराज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा माघ मेला–2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रयाग जंक्शन तथा फाफामऊ जंक्शन पर यात्री प्रबंधन का सुचारु, सुरक्षित एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। आज दिनांक 03 जनवरी 2026, माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में कुल 08 मेला विशेष व रिंग रेल ट्रेनों का संचालन किया गया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का व्यापक प्रबन्ध किया गया , जिसके अंतर्गत होल्डिंग एरिया, सुव्यवस्थित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, कैटरिंग स्टॉल, एम-यूटीएस सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, निरंतर साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पूरे स्टेशन परिसर की सतत एवं प्रभावी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के माध्यम से की गई। इसके साथ ही आपातकालीन प्रबंधन को सुदृढ़ रखते हुए भीड़ नियंत्रण, यात्री मार्गदर्शन, स्पष्ट संकेतक व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाओं का समुचित एवं समन्वित प्रबंध किया गया। माघ मेला अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण हेतु प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, वाराणसी, अयोध्या कैंट एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर कुल 440 अतिरिक्त वाणिज्यिक स्टाफ की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए प्रयाग जंक्शन, अयोध्या एवं वाराणसी में कुल 400 आरपीएफ जवान तैनात रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रयाग जंक्शन पर बम निष्क्रियक दस्ते द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, होल्डिंग एरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में विस्फोटक पदार्थों, संदिग्ध वस्तुओं एवं अनधिकृत सामग्रियों की व्यापक जांच-पड़ताल की गई। इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर सिविल डिफेन्स टीम द्वारा बुजुर्ग यात्रियों, दिव्यांगजनों एवं आवश्यकता-ग्रस्त यात्रियों को मार्गदर्शन, आवागमन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई, जिससे यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हुआ।
સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित।
गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर।
समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home
»
Uncategorized
»
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर प्रयाग जंक्शन पर बम निरोधक दस्ते ने की संदिग्ध वस्तुओं की जांच
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर प्रयाग जंक्शन पर बम निरोधक दस्ते ने की संदिग्ध वस्तुओं की जांच
Atul Dubey
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
April 1, 2026
10:32 am
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
April 1, 2026
10:31 am
