સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » पैराफिट वॉल न होने से सामी नहर पुल पर बढ़ा हादसों का खतरा

पैराफिट वॉल न होने से सामी नहर पुल पर बढ़ा हादसों का खतरा

बसपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने एसडीएम से की शिकायत

जालौन :० कोंच, सामी गांव के पास स्थित नहर पुल पर पैराफिट वॉल न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर अब तक उदासीन बना हुआ है। जनहित को देखते हुए बसपा के कोंच नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद महेंद्र कुशवाहा ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
शुक्रवार को एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को सौंपे गए शिकायती पत्र में महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सामी गांव के पास बने नहर पुल के दोनों किनारों पर पैराफिट वॉल नहीं है, जिससे वाहन चालकों को खासकर सर्दियों के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है और हादसों की आशंका बनी रहती है।


उन्होंने यह भी बताया कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महेंद्र कुशवाहा ने जनहित में जल्द से जल्द पुल पर पैराफिट वॉल निर्माण कराए जाने की मांग की है।
वहीं, एसडीएम ज्योति सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।