સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » पूंछ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज को एकजुट होने का आह्वान।

पूंछ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज को एकजुट होने का आह्वान।

पूंछ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज को एकजुट होने का आह्वान।

मोंठ: पूंछ कस्बे में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित कर सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं और राष्ट्रहित के लिए जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्रीय कार्यवाह (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अनिल श्रीवास्तव एवं जिला प्रचारक चंदन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला प्रचारक चंदन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के माध्यम से ही समाज सशक्त और आत्मनिर्भर बनता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और यदि युवा वर्ग सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान देश, धर्म और समाज की एकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आपसी सौहार्द, समर्पण और सहयोग से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
आयोजन में भाजपा नेत्री आनंद कुमारी ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

59 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।