સમાચાર ફ્લેશ
Home » Uncategorized » पूंछ कस्बा पूंछ स्थित एक विवाह घर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मोंठ, समथर एवं पूंछ मंडलों का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हो गया।

पूंछ कस्बा पूंछ स्थित एक विवाह घर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मोंठ, समथर एवं पूंछ मंडलों का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हो गया।

पूंछ कस्बा पूंछ स्थित एक विवाह घर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मोंठ, समथर एवं पूंछ मंडलों का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण अभियान में संगठन विस्तार, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया और बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मोंठ मंडल के चतुर्थ सत्र में सुरेंद्र विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया और एआई के बढ़ते प्रभाव तथा संगठनात्मक उपयोग पर जानकारी दी। पंचम सत्र में भाजपा जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला, जबकि षष्ठम सत्र में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने संगठन के कार्य विस्तार पर चर्चा की। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष झांसी मुकेश मिश्रा ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के उपाय बताए।
समथर मंडल के चतुर्थ सत्र में जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल एवं रोहित सिंह परिहार ने सोशल मीडिया और एआई की उपयोगिता बताई। पंचम सत्र में पूर्व महानगर अध्यक्ष झांसी संजीव श्रृंगीऋषि ने वैचारिक अधिष्ठान पर विचार रखे। इसके बाद जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने कार्य पद्धति तथा समापन सत्र में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने संगठन विस्तार पर चर्चा की।
पूंछ मंडल के चतुर्थ सत्र में जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने संगठन की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। पंचम सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी ने भाजपा के इतिहास पर जानकारी दी, जबकि सुरेंद्र विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया एवं एआई पर चर्चा की। समापन सत्र में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र और 2017 से प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास को गति मिली है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
इस अवसर पर अनिल राज,केके तिवारी,वीर प्रताप, रोहित परिहार यशोदा कुशवाहा, दीपक त्रिपाठी, दीपक तिवारी, अमित चौरसिया, कपिल मुदगिल,रविकांत मौर्य, प्रगति आर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *