पूंछ(झांसी):होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय ने की। इसमें कस्बे एवं आसपास के गांवों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र के सभी गांवों में पूर्व से चिन्हित स्थानों पर ही होलिका दहन किया जाए। किसी भी नए स्थान पर होली जलाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में रमजान का पवित्र माह चल रहा है, इसलिए सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, संजीव दीक्षित, बीरेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह सहित ग्राम प्रधान वेद वर्मा, जगदीश बाबूजी, अरुण कुमार, रामराजा राजपूत, अजय शुक्ला, सुरेश यादव, मनोज, बलबीर पाल, गज्जू राजपूत, सिद्धार्थ गौतम, अश्वनी दुबे, राहुल गुप्ता और सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।
पूंछ(झांसी):होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
मोठ- रविवार को कोतवाली मोठ में आगामी होली के पाव त्योहार को लेकरपीस कमेटी की बैठक ली गयी I
समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
नारायनपाली में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मोंठ:वरिष्ठ पत्रकार रानू पाण्डेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गयापत्रकारों, समाजसेवियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं, केक काटकर मनाया उत्सव।
Home
»
Uncategorized
»
पूंछ(झांसी):होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
पूंछ(झांसी):होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
Mardul Pandey
मोठ- रविवार को कोतवाली मोठ में आगामी होली के पाव त्योहार को लेकरपीस कमेटी की बैठक ली गयी I
February 23, 2026
10:26 am
नारायनपाली में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
February 22, 2026
3:44 pm
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना।
February 22, 2026
12:07 am