गड़वार(बलिया)
थाना गड़वार व एसओजी के संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार का इनामिया चोर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चोर के पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा.315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस.315 बोर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी एवं थाना गड़वार की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। शनिवार की देर रात को गड़वार पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जोगापुर श्माशन घाट नहर के समीप इनामिया वांछित बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत थी।बदमाश द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ कार्रवाई में वांछित बदमाश थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव निवासी टेंगर नट के बांए पैर में गोली लगी। पुलिस पुछताछ करने के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा थाना गड़वार,थाना सुखपुरा व थाना नगरा में उसके द्वारा चोरी की घटनाएं कारित की गई थी। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा इलाज के लिए रतसर सीएचसी भेजा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
સમાચાર ફ્લેશ
स्नैचिंग के दौरान महिला की मौत, बैग छीनते समय बाइक से गिरी
भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
डायबिटीज के प्रति जागरुकता और समय पर जांच बेहद जरूरी: डा० राकिफ
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.का भव्य विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित
31 मार्च से पहले बिजली बिल जमा करें उपभोक्ता: एसडीओ।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
Atul Dubey
भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
March 15, 2026
8:48 pm
डायबिटीज के प्रति जागरुकता और समय पर जांच बेहद जरूरी: डा० राकिफ
March 15, 2026
8:44 pm
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र.का भव्य विशाल प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित
March 15, 2026
6:37 pm
31 मार्च से पहले बिजली बिल जमा करें उपभोक्ता: एसडीओ।
March 14, 2026
11:37 pm
कृषि कार्यालय मोंठ में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस।
March 14, 2026
11:35 pm
