जालौन 13 अक्टूबर।दीपावली को लेकर नगर में विस्फोटक बारूद का अवैध भंडारण किया गया है। पुलिस ने औरइया मार्ग पर छापामारी कर कमरें में विस्फोटक बारूद के अवैध भंडार को पकड़ लिया है तथा उसके मालिक को पकड़ लिया है। पकड़ी गयी बारूद की बाजार में कीमत एक लाख से अधिक … बतायी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार की सांय को पुलिस को औरइया मार्ग पर विस्फोटक बारूद के अवैध भंडार होने की सूचना कोतवाली प्रभारी अजय ब्रम्ह तिवारी को मिली। मुकबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय ब्रम्ह तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, अजीत कुमार की टीम ने औरइया मार्ग पर जन्नत रेस्टोरेंट के पास बने कमरे पर छापामारी की। छापामारी कर पुलिस ने बारूद को भरने के लिए गाड़ी का इंतज़ार महेश प्रजापति पुत्र रामस्वरूप निवासी पुरानीहाट कस्बा जालौन को पकड़ लिया है तथा कमरे से 3 कागज गत्ता हवाई साट, 2 गत्ता कलर धुआं, 2 अदद कागज गत्ता मिक्स पटाखा, 1अदद गत्ता ऐअर साट व 1 गत्ता चकरी व फुलझडी बरामद हुआ है।बगैर सुरक्षा उपकरणों तथा लाइसेंस के नियमों की अनदेखी कर किये गये विस्फोटक बारुद भंडाराण के मामले में पुलिस ने बारूद व आरोपी को कोतवाली ले गयी तथा मामला दर्ज कर लिया है।पकड़ी गयी बारूद की बाजार में कीमत एक लाख रुपए बतायी जा रही है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज कर बारूद के अवैध भंडार पर छापामारी कर लगभग एक लाख से अधिक की बारुद पकड़ी तथा मौके से आरोपी को पकड़ लिया है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
