સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » पुलगहना के पूर्व प्रधान कृष्णगोपाल शर्मा के निधन पर ब्राम्हण समाज ने शोक व्यक्त किया।

पुलगहना के पूर्व प्रधान कृष्णगोपाल शर्मा के निधन पर ब्राम्हण समाज ने शोक व्यक्त किया।

पूर्व प्रधान के निधन पर ब्राम्हण समाज ने शोक व्यक्त किया।

मोंठ। शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम पुलगहना के पूर्व प्रधान कृष्णगोपाल शर्मा का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान समाजसेवी प्रदीप शर्मा के बड़े भाई थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजन, मित्रों और नगर के गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
इसी क्रम में मोंठ नगर में ब्राम्हण समाज ने एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल,दिलीप पाठक, राजीव द्विवेदी, दयाल गिरी, सुमित पाठक, प्रमोद तिवारी, सौरभ गिरी, शैलेन्द्र व्यास, नवीन द्विवेदी, प्रभात तिवारी, सुनील तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

59 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *