સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » परिवार और संस्कार ही सशक्त समाज की नींव — शांतनु जी महाराज। श्री शीतला धाम में श्री रामकथा का विश्राम दिवस सम्पन्न

परिवार और संस्कार ही सशक्त समाज की नींव — शांतनु जी महाराज।                 श्री शीतला धाम में श्री रामकथा का विश्राम दिवस सम्पन्न

परिवार और संस्कार ही सशक्त समाज की नींव — श्री शीतला धाम में श्री रामकथा का विश्राम दिवस सम्पन्न

मोंठ— कस्बा स्थित श्री शीतला धाम प्रांगण में नौ दिनों तक चली भव्य श्री रामकथा का विश्राम दिवस श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। नवम दिवस पर कथा व्यास पूज्य शांतनु महाराज ने वेद–पुराण और भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराते हुए कहा कि परिवार समाज की पहली पाठशाला है, इसे बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन परिवार, मर्यादा, त्याग और संस्कारों की अनुपम मिसाल है।

कथा व्यास ने कहा कि आज छोटी-छोटी बातों में रिश्ते टूट जाते हैं, जबकि संवाद, सहनशीलता और प्रेम से हर समस्या का समाधान संभव है। वेदों में भी परिवार को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की साधना का प्रथम केन्द्र माना गया है। यदि परिवार में प्रेम, सम्मान और त्याग बना रहेगा, तो समाज स्वतः सुदृढ़ होगा। रामकथा हमें सिखाती है कि परिवार को जोड़कर रखना ही सच्ची भक्ति और सर्वोच्च कर्तव्य है।

नौ दिनों तक चली श्री रामकथा में विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र—त्याग, बलिदान, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता—का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के प्रत्येक दिवस में परिवार, समाज और राष्ट्र की एकता का संदेश निहित रहा। कथा परीक्षित भगत सिंह पानकुँवर ने विधिवत आरती कर प्रभु श्रीराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अयोध्या धाम से पधारे महंत वैदेही शरण महाराज ने कहा कि श्री रामकथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली अमूल्य शिक्षा है। प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का पथ प्रशस्त करता है। आज जब समाज भौतिकता की दौड़ में मूल्यों से दूर होता जा रहा है, ऐसे में रामकथा जैसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।

श्री रामकथा के आयोजक कुँवर प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार ने नगर एवं क्षेत्र से पधारे समस्त श्रद्धालुओं, संत–महात्माओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों की सहभागिता से ही यह दिव्य आयोजन सफल और स्मरणीय बन सका। प्रभु श्रीराम की कृपा से प्रत्येक दिवस में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अनुपम दृश्य देखने को मिला। उन्होंने नगर व क्षेत्रवासियों से रविवार भंडारे में सम्मिलित होने की अपील भी की।

कार्यक्रम का संचालन गोविंद सिसोदिया ने किया। प्रयागराज से पधारी लवली भीम सिंह ने अपने भक्तिमय नृत्य से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़ा तुवन सरकार ललितपुर के महंत राम लखन दास महाराज, बघेरा वेदमूर्ति पं. परशुराम शर्मा आश्रम के महंत आनंद स्वामी जी महाराज, अर्पित दास महाराज, महंत केशवदास महाराज, दीदी राधा भक्ति भारती सहित

आरएसएस के दिग्ग्गज अनिल श्रीवास्तव , प्रांत प्रचारक श्री राम जी , विधान परिषद की सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राम नरेश तिवारी पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत झांसी सदर विधायक रवि शर्मा बबीना विधायक राजीव सिंह प्रचारक गंगा सिंह, मनोज जी, चन्दन सिंह, प्रचारक राजेन्द्र सिंह,सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर, सदस्य गौ सेवा आयोग रमाकान्त उपाध्याय,पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह , भाजपा नेता आशीष उपाध्याय , जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कपिल मुदगिल , देवेंद्र गुसाँई नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोंठ, दीपक त्रिपाठी राजा चौहान,,डॉ योगेश त्रिपाठी,
मेजर अखिलेश पिपरिया, रमेश मौर्य करन सिंह चौहान,राजीव द्विवेदी,धर्मेन्द्र वर्मा,दयाल गिरि, अनिल सोनी,लालता पांचाल, सहित अनेक अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

51 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।