जालौन। जुलाई माह में एक महिला ने पड़ोस के ही युवक पर उसकी नहाते समय वीडियो बना लेने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। इस मामले में 11 अक्टूबर को न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, दीपावली की रात युवक ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी सचिन कुमार (35) पत्नी आरती व बच्चों के साथ घर में रहते थे। दीपावली की रात सचिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को लेकर मृतक की पत्नी आरती ने पुलिस को बताया कि जुलाई माह में उसके पड़ोसी भीम उर्फ सागर ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 11 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर भीम लगातार पति को मोबाइल पर धमका रहा था। साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद पति तनावग्रस्त और निराश रहने लगे थे। उन्होंने कहा भी था कि उनकी बहुत बदनामी हो चुकी है अब उनका मर जाना ही बेहतर है। इसके बाद बीती 20 अक्टूबर को जब वह घर में दीपावली पूजन की तैयारी कर रही थी तभी पति ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली और उनकी मौत हो गई। महिला ने भीम को पति की मौत का कारण बताया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पति ने आत्महत्या की। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत
पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पति ने आत्महत्या की। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
