Home » Uncategorized » पति पत्नी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई मौत

पति पत्नी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई मौत

जालौन 22 अक्टूबर।दीपावली की रात को पारिवारिक कलह को लेकर युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर कर पंखा से लटक कर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला हरीपुरा निवासी सचिन जाटव पुत्र रमेश चन्द्र अपनी पत्नी आरती, मां गुड्डी, पुत्री सोना व फोग्गी के साथ रहते थे। दीपावली के दिन पति पत्नी में विवाद होने के बाद नाराज युवक ने रात करीब 9 बजे पत्नी घर के बाहर चली गयी तो घर में कमरे में जाकर कमरा बंद कर रस्सी का फंदा बनाकर पंखा से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। जब पत्नी घर के अंदर पहुंची तो कमरा बंद देख उसने खिड़की से झांक कर देखा। खिड़की से पंखे से लटका देख उसके मुंह से चीख निकल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर गये तथा शव को उतार कर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।परिवार के मुखिया द्वारा फांसी लगाने के कारण परिवार अनाथ हो गया। घटना के बाद घर मातम छा गया तथा मां पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रम्ह तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। सुनील सक्सेना पत्रकार नावली

119 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *