गड़वार(बलिया)
स्थानीय ब्लॉक के नारायनपाली गांव के पंचायत भवन में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल की अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी(कृषि) वेदव्यास सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। ग्राम सचिव आनंद कुमार राव ने विकसित भारत जी राम जी,वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन एवं आवास व व्यक्ति शौचालय के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं मौके पर ही पात्र लोगों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षो से नाली न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान समय में ग्राम प्रधान द्वारा नाली निर्माण का कार्य प्रगति पर है। एडीओ (कृषि) द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, तारकेश्वर दुबे,गुड्डू खरवार,संतोष यादव,विमला देवी, सुमन देवी,सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
