Home » Uncategorized » नाबालिग चला रहे ई-स्कूटी, बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा।

नाबालिग चला रहे ई-स्कूटी, बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा।

नाबालिग चला रहे ई-स्कूटी, बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा।

मोंठ: क्षेत्र में इन दिनों नाबालिगों द्वारा ई-स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन चलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यातायात नियमों की जानकारी न होने और कम उम्र में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार देखा जाता है कि स्कूली छात्र बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से ई-स्कूटी दौड़ाते हुए सड़कों पर निकल पड़ते हैं, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों को कम उम्र में ही स्कूटी चलाने की अनुमति दे देते हैं, जबकि अधिकांश नाबालिगों को यातायात नियमों की सही जानकारी नहीं होती। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाना, ओवरटेक करना या गलत दिशा में वाहन चलाने जैसी गलतियों के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है।
यातायात नियमों के अनुसार बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इसके बावजूद कई स्थानों पर नाबालिग बेखौफ होकर ई-स्कूटी चलाते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को कम उम्र में वाहन चलाने से रोकें और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। साथ ही प्रशासन से भी मांग की गई है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए अभियान चलाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

:::: सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने कहा कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस प्रकरण में भी छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *