गड़वार(बलिया):
थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ,पॉक्सो व एस सी एसटी मामले में पुलिस को वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी)कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व सीओ सिटी उस्मान व थाना प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने सामूहिक दुष्कर्म के वांछित आरोपित बहादुरपुरकारी गांव निवासी राजू यादव व रोशन यादव को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में न्यायायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया था व 18फरवरी को पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बीते 18फरवरी को गड़वार थाने पर एक सामूहिक दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया था,जिसमें पीड़िता के द्वारा चार लोगों पर आरोप लगाया गया था।जिसके क्रम में दो आरोपितों को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।और प्रकरण में विधिक कार्यवाई प्रचलित है।
