जालौन 3 नवंबर।खाद बीज की दुकानदार बंद कर घर लौट रहे दो भाईयों के साथ कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी मारपीट के दौरान दुकानदार घायल हो गया। घटना के दौरान दुकानदार का झोला गायब हो गया जिसमें रखे साढ़े तीन लाख रुपए रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला भवानीराम तहसील के पीछे निवासी कपिल कुमार पटेल बंगरा मार्ग पर गल्ला मंडी के सामने खाद, बीज व दवाओं की दुकान खोले हैं। रविवार को करीब साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने छोटे भाई पीयूष के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे।जैसे ही वह घर के पास मोड़ के कराब पहुंच तो पहले से मौजूद कोमल कुशवाहा, अक्षय यादव निवासीगण भवानीराम, राघव मिश्रा चुर्खीबाल, वरुण निगम बापूसाहब ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर तमंचा लगा दिया तथा किसी धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर में गम्भीर चोट आयी है। घटना के बाद आरोपी दुकान का झोला लेकर भाग गये जिसमें दुकान के कागजात व लगभग साढे तीन लाख रुपए रखे हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने घटना की रात सवा 11 बजे लगभग कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घायल को उपचार के लिए भेज दिया है तथा मौके पर जाकर पूछताछ की। घटना के बाद से आरोपी भाग गये हैं। कोतवाली प्रभारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार द्वारा टोकने को लेकर विवाद हुआ है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
