मोंठ। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त करें। उन्होंने निर्देश दिया कि आतिशबाजी, पटाखों की बिक्री, बिजली की सजावट आदि के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। सीओ ने बताया कि पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और हर थाने में नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड पर रखा गया है। व्यापारियों और आमजन से संवाद बनाए रखते हुए त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि छोटी सी चूक भी बड़ी घटना का रूप ले सकती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
दीपावली पर सख्त निर्देश: लापरवाही पर होगी कार्रवाई – सीओ मोंठ
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
