Home » Uncategorized » दवा व्यसायी सतीश बादल का निधन

दवा व्यसायी सतीश बादल का निधन

मोंठ।
नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद बादल के छोटे भाई तथा कस्बे के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी सतीश बादल का ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं व्यापारिक साथियों में गहरा शोक व्याप्त है।

सतीश बादल लंबे समय से दवा व्यवसाय से जुड़े हुए थे और अपनी सरल, मिलनसार एवं सहयोगी प्रवृत्ति के कारण नगरवासियों में लोकप्रिय थे। उनके निधन को कस्बे के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

इस दुःखद अवसर पर अधिवक्ता संघ, ब्राह्मण समाज एवं मेडिकल व्यवसायियों द्वारा अलग-अलग शोक सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

शोक सभा में सुरेश दुबे, राघवेंद्र मिश्रा , महेन्द समाधिया, संजय द्विवेदी, बबलू बिलैया, अशोक गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संदीप मुदगिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने सतीश बादल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

नगरवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


131 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *