Home » Uncategorized » दतिया= मां पीतांबरा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी , मांगी सुख समृद्धि की मन्नत।

दतिया= मां पीतांबरा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी , मांगी सुख समृद्धि की मन्नत।

मां पीतांबरा दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी
दतिया। शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्वप्रसिद्ध मां पीतांबरा दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हाजिरी लगाई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज क्षेत्रों सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर “जय मां पीतांबरा” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और फूल-मालाएं अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

67 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *