સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित। हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
Home » Uncategorized » तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल।

मोंठ: थाना पूंछ क्षेत्र के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना एरच के ग्राम खेत बिलाटी निवासी भूरे पुत्र कैलाश नारायण (50 वर्ष), सीमा पत्नी अशोक (40 वर्ष) और अशोक कुमारी पत्नी भूरे (45 वर्ष) एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

2 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *