कदौरा (जालौन)।
कदौरा कोतवाली क्षेत्र के भेड़ी खुर्द गांव के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कदौरा–जलालपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, भेड़ी खुर्द निवासी युवक गांव के बाहर ब्
पलॉट देखने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में खंड संख्या 4 की बालू खदान के इंचार्ज सहित अन्य कर्मचारी सवार थे।
गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के परिजनों ने कदौरा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
(संवाददाता – नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा)
