Home » Uncategorized » तहसील परिसर में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश।

तहसील परिसर में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश।

तहसील परिसर में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश।

मोठ = शनिवार को तहसील परिसर में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम अम्मरगढ़ से आए आधा दर्जन ग्रामीणों ने खलिहान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत कब्जा किए जाने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए खलिहान की भूमि को तत्काल सुरक्षित कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शाहजहांपुर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर विधायक ने एसडीओ विद्युत से फोन पर वार्ता कर जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि किसानों की जमीनों पर दबंग व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाए, जिससे आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और किसानों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान मोठ बार संघ के अध्यक्ष लालजी सिंह गुर्जर एवं सचिव अखिलेश कुमार ने अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित चैंबर निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था जल्द कराने का भरोसा दिलाया।
मौके पर भाजपा नेता राजा बुंदेला, दिनेश राजपूत, पंकज श्रीवास्तव, कालू महाराज, सुरजीत राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *