Home » Uncategorized » डायबिटीज के प्रति जागरुकता और समय पर जांच बेहद जरूरी: डा० राकिफ

डायबिटीज के प्रति जागरुकता और समय पर जांच बेहद जरूरी: डा० राकिफ


गड़वार (बलिया)।
देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज के मरीजों की संख्या चिंता का विषय बन गई है। इस गंभीर बीमारी से बचाव और समय रहते पहचान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के अधीक्षक डा० राकिफ अख्तर ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक “साइलेंट” बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती है।
डा० राकिफ अख्तर ने बताया कि डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर ब्लड ग्लूकोज के स्तर को सही ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाता। यदि लंबे समय तक शुगर का स्तर बढ़ा रहे, तो इसका असर दिल, किडनी, आंखों और नसों पर पड़ सकता है, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि डायबिटीज मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है। टाइप-1 डायबिटीज को फिलहाल रोका नहीं जा सकता, लेकिन टाइप-2 डायबिटीज के अधिकांश मामलों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक रोका जा सकता है।
डा० राकिफ ने सलाह दी कि लोग रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करें, संतुलित आहार लें, मीठे का कम सेवन करें और वजन को नियंत्रित रखें। इसके साथ ही समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराते रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सावधानी और समय पर जांच के जरिए डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

1 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *