Home » Uncategorized » ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, दर्जनों श्रद्धालु घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, दर्जनों श्रद्धालु घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, दर्जनों श्रद्धालु घायल

मोंठ । थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास हाईवे पर गुरूवार को देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना मोंठ के अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम इमलिया के ग्रामीण जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ देवी मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। गांव के सतपाल पाल द्वारा देवी मंदिर पर मनोती पूरी होने पर घण्टा चढ़ाया गया था जिसके उपलब्क्ष में भंडारे का आयोजन कराया गया था, जिसमें गांव और रिश्तेदारी के लोग सम्मिलित हुए थे। करीब तीन-चार ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग देवी मंदिर गए हुए थे । कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 11 बजे भुजोंद हाईवे के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

ट्रॉली में करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा पर डॉक्टरों ने कुरेठा गांव निवासी सगना देवी की मृत घोषित कर दिया । अन्य घायलों में कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया ।

सूचना मिलते ही एसडीएम मोंठ, अवनीश तिवारी सीओ मोंठ अजय श्रेतीय कोतवाल राजेश पाल सिंह समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू करा दी है।

घटना की सूचना मिलते ही इमलिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *