Home » Uncategorized » टेट अनिवार्यता लागू करने के विरोध में सैकड़ो शिक्षको ने सांसद को दिया ज्ञापन

टेट अनिवार्यता लागू करने के विरोध में सैकड़ो शिक्षको ने सांसद को दिया ज्ञापन

उरई

टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष के आवाहन पर जनपद के सैकड़ो शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विद्या सागर मिश्रा एवम जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में सांसद के आवास पर पहुंचकर शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू करने के विरोध में सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। सांसद प्रतिनिधि ने ज्ञापन लेकर के आश्वासन दिया कि इस ज्ञापन को सांसद जालौन, गरौठा, भोगनीपुर नारायण दास अहिरबार को सौप कर  प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दिया जाएगा। इस अवसर पर नृपेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह जादौन ब्लॉक अध्यक्ष महेवा ,
लाल जी पाठक ब्लॉक अध्यक्ष जालौन ,
कौशलेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद,
राजेश शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष डकोर,
ओम प्रकाश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव ,
प्रेमचंद निरंजन जिला संगठन मंत्री , महेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा, अनुराग मिश्रा जिला उपाध्यक्ष , अरविंद कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, सुनील श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, विपिन उपाध्याय ब्लॉक मंत्री माधौगढ़ , निर्दोष द्विवेदी ब्लॉक मंत्री डकोर , राघवेंद्र निरंजन ब्लॉक मंत्री जालौन , तालिब बेग ब्लॉक मंत्री कदौरा, संतोषी कुमारी महिला जिला उपाध्यक्ष, बृजेंद्र दूरवार तहसील प्रभारी जालौन , संजय दुबे जिला संरक्षक , सुधीर पटेरिया , अमित सिंह सेंगर, आनंदश्रीवास्तव , दीपक पटेरिया , शाह आलम , वीरेंद्र सिंह कुशवाहा , नितिन निरंजन , अरुण निरंजन जिला संगठन मंत्री , नवनीत निरंजन , आशीष द्विवेदी, जीवन त्रिपाठी , अजय निरंजन जिला उपाध्यक्ष, अन्य उपस्थित रहे।।नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर

162 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *