Home » Uncategorized » टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

टाडा के नृसिंह मंदिर में 26 से अखंड रामायण पाठ, 27 को राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

मोंठ : तहसील क्षेत्र के ग्राम टाडा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में आगामी 26 मार्च से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत कमलेश शरण चपिया वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि 26 मार्च को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। इसके उपरांत 27 मार्च को हवन पूजन के साथ राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद , भंडारा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
महंत कमलेश शरण ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाएं और पुण्य के भागी बनें। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *