Home » Uncategorized » झांसी: होली को लेकर शाहजहांपुर पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त।

झांसी: होली को लेकर शाहजहांपुर पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त।

होली को लेकर पुलिस सतर्क, थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त।

मोंठ : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, इसलिए इसे शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार का हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर उत्पात मचाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

5 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *