સમાચાર ફ્લેશ
तहसील कोंच का डीएम ने किया वार्षिक सघन निरीक्षण दिशा बैठक: मऊरानीपुर में ट्रामा सेंटर की पहल, एनएचएआई सिक्स लेन के 21 ओवरब्रिज प्रस्तावित नारी शक्ति का संदेश लेकर 7800 किमी साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय झांसी पहुंचीं, डीएम ने किया स्वागत झांसी सहित 10 मंडलों में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, 50 एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल। समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।
Home » Uncategorized » झांसी सहित 10 मंडलों में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, 50 एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश

झांसी सहित 10 मंडलों में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, 50 एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश


ई-ऑफिस में लापरवाही पर सख्ती, महीनेभर लॉगिन न करने वालों का वेतन रोका जाएगा

झांसी। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में ई-ऑफिस व्यवस्था, खेल अवसंरचना विकास, विद्यालयों में बालिका शौचालयों की उपलब्धता, आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया तथा पंचायत उत्सव भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।

तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर अनिवार्य होगा ई-ऑफिस

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चालू वित्तीय वर्ष के भीतर सभी तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की जाए। जिलाधिकारियों को कार्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना, कार्मिकों का प्रशिक्षण और फाइलों का संचालन पूरी तरह ई-ऑफिस प्रणाली से सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी पूरे माह में एक बार भी लॉगिन नहीं करते हैं, उनका वेतन आहरित न किया जाए।

झांसी समेत 10 मंडलों में स्थापित होंगे स्पोर्ट्स कॉलेज

अयोध्या, बरेली, आगरा, मिर्जापुर, देवीपाटन, झांसी, बस्ती, मुरादाबाद, मेरठ और अलीगढ़ मंडलों में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 50 एकड़ उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव खेल विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
इन कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से संबद्ध किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें। विकास खंड स्तर पर निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियमों को समयबद्ध पूरा करने और प्रशिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

5 मार्च से पहले सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय

यू-डायस और प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा करते हुए 5 मार्च से पहले सभी असंतृप्त मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय और परिषदीय विद्यालयों में क्रियाशील बालिका शौचालय उपलब्ध कराने और सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण करें

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी करने को कहा गया। देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, खीरी, ललितपुर, मऊ, मेरठ, औरैया, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर सहित 11 जनपदों में चयन प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी दी गई।

पंचायत उत्सव भवन निर्माण में तेजी

पंचायत उत्सव भवन निर्माण की समीक्षा में बरेली में कार्य शुरू होने की जानकारी दी गई। जिन 27 जनपदों में निविदा प्रक्रिया चल रही है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कराने तथा शेष 44 जनपदों में दो दिन के भीतर टेंडर प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण लीना जोहरी, प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी, निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सरनीत कौर ब्रोका सहित झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, ईडीएम आकाश रंजन व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।