Home » Uncategorized » झांसी= वैशाख माह शुरू, जलदान सर्वोत्तम : आचार्य हरिओम पाण्डेय

झांसी= वैशाख माह शुरू, जलदान सर्वोत्तम : आचार्य हरिओम पाण्डेय

वैशाख माह शुरू, जलदान सर्वोत्तम : आचार्य हरिओम पाण्डेय
मोंठ। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर आचार्य हरिओम पाण्डेय ने कहा कि वैशाख माह में जलदान का विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान प्यासे लोगों, पशु-पक्षियों को जल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्यदायी कार्य माना गया है। शास्त्रों में वैशाख मास को पुण्य कमाने का श्रेष्ठ समय बताया गया है।
आचार्य हरिओम पाण्डेय ने कहा कि इस माह में राहगीरों के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाना, जल से भरे मटके रखना, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना और गरीबों को शीतल पेय पदार्थ वितरित करना विशेष फलदायी होता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, स्नान-दान और सत्संग करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी लोग अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर जल की व्यवस्था करें, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके। साथ ही पेड़-पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जाए।
आचार्य हरिओम पाण्डेय ने कहा कि वैशाख माह में किए गए दान और सेवा कार्य से समाज में सद्भावना बढ़ती है और व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति मिलती है।

72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *