दौड़ में साधना और शॉटपुट में मुस्कान रहीं अव्वल
बीकेडी में खेल समारोह में हुई एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता
झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज में तीन दिवसीय प्रो. शेर सिंह कोठारी स्मृति वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन बुधवार को एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
400 मीटर महिला दौड़ में साधना यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राधिका अहिरवार तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान यादव रहीं। 200 मीटर महिला दौड़ में भी साधना यादव प्रथम, राधिका अहिरवार द्वितीय और अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
शॉटपुट महिला वर्ग में मुस्कान प्रथम, अंजली द्वितीय और श्रद्धा तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट पुरुष वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, राज यादव द्वितीय और ज्ञानेन्द्र ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में राज यादव प्रथम, अमित द्वितीय तथा शिवराज तृतीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन महिला वर्ग में अंजली प्रथम रहीं, जबकि शिक्षक वर्ग में डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रथम रहे। बैडमिंटन शिक्षक वर्ग में डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रथम, डॉ. रामानंद जायसवाल द्वितीय और डॉ. सत्येंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
जैवलिन थ्रो शिक्षक वर्ग में डॉ. रामानंद जायसवाल प्रथम, डॉ. आकाश दुबे द्वितीय और डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षिका वर्ग जैवलिन थ्रो में डॉ. हिमानी प्रथम, डॉ. दीपा सिंह द्वितीय और डॉ. चंचल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कर्मचारी वर्ग शॉटपुट में रामराज प्रथम, जितेंद्र वाल्मीकि द्वितीय और मुकेश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्रो. नूतन अग्रवाल द्वारा मशाल जलाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एस.के. राय ने की। इस अवसर पर प्रो. उमाशंकर यादव, प्रो. मंजरी दमले, प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संतोष रानी, डॉ. शिल्पी शर्मा, डॉ. हिमानी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. पारुल सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एलसी साहू एवं आकाश दुबे ने किया।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
Home
»
Uncategorized
»
झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में दौड़ में साधना और शॉटपुट में मुस्कान रहीं अव्वल । बीकेडी में खेल समारोह में हुई एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता
झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में दौड़ में साधना और शॉटपुट में मुस्कान रहीं अव्वल । बीकेडी में खेल समारोह में हुई एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता
Mardul Pandey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
