Home » Uncategorized » झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में नौकरी दिलाने के बहाने कृषि विभाग के अफसर के चालक पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में नौकरी दिलाने के बहाने कृषि विभाग के अफसर के चालक पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी जनपद में कृषि संबंधी विभाग के बड़े अधिकारी के  चालक पर नौकरी दिलाने के बहाने  एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप  लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

झांसी के थाना नवाबाद अंतर्गत निवासी पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह झांसी में कृषि अधिकारी के आवास में जाकर उनके बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वह पहले खुद को अफसर का भतीजा बताता था। उसके साथ एक दिन वह बाहर गई थी। यहां आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने लगा। नौकरी दिलाने के लिए जब उसने अफसर से मिलवाया तब उसने पांच लाख की रिश्वत मांगी। उसने अलग-अलग किस्त में यह पैसा उसे दिया। अब आरोपी उसे धमका रहे हैं। उसने मामले की जांच कराने की मांग की है।

104 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *