સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

मोंठ: क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम गांव की मुख्य गलियों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरी तथा लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से शराब के सेवन से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा सामाजिक और पारिवारिक विवादों का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता बताई। साथ ही गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त जारी रहेगी।

19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.