Home » Uncategorized » झांसी के मोंठ में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज।

झांसी के मोंठ में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज।

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज।

मोंठ: मोंठ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में बच्चों को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच झगड़े का रूप ले लिया। बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ग्राम ग्राम बम्हरौली के शांति नगर निवासी आशा राजपूत की तहरीर के आधार परसतेंद्र सोनी, श्रद्धा सोनी, सीमा सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वही दूसरे पक्ष से सीमा सोनी की तहरीर पर पुलिस ने आशा राजपूत, सुषमा, और गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों में कहासुनी हुई थी, जो बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया।

97 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *