पूंछ में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन 206 कुंतल की खरीद
पूंछ : किसान सहकारी संघ पूंछ केंद्र पर शनिवार से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई। केंद्र प्रभारी अभिषेक यादव की मौजूदगी में विधिवत तौल कर किसानों से गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान केंद्र पर पहुंचे किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सरकार की ओर से इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।
खरीद के पहले दिन किसान मनमोहन भारद्वाज ने 116 कुंतल गेहूं बेचकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। वहीं चंद्रशेखर यादव ने 40 कुंतल तथा बृजभूषण यादव ने 50 कुंतल गेहूं केंद्र पर बेचा। इस तरह पहले दिन कुल 206 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होने पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।
केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए तौल व्यवस्था, छाया और पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्र प्रभारी अभिषेक यादव ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस मौके पर सचिव राजवीर यादव, दीपक तिवारी, अमर सिंह यादव, हेमंत सिंह, मनोज यादव, रामरतन और कौशल किशोर सहित अन्य किसान व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा और निर्धारित मानकों के अनुरूप गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंचने की अपील की, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
સમાચાર ફ્લેશ
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।
झांसी के पूंछ में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन 206 कुंतल की खरीद
Mardul Pandey
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल बैठक आयोजित।
April 6, 2026
9:18 am
