Home » Uncategorized » झांसी के ग्राम पूंछ में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

झांसी के ग्राम पूंछ में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

ग्राम पूंछ में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

पूंछ— उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कस्बा के भागीरथ इंटर कॉलेज में पुलिस विभाग की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी पूंछ वेद प्रकाश पांडे ने ने छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का लक्ष्य प्रत्येक महिला को सुरक्षित और सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में महिलाएं 1090, 112, 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इस दौरान महिला सिपाहियों ने आत्मरक्षा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियाँ दीं और छात्राओं को यह सिखाया कि संकट की घड़ी में किस प्रकार अपने साहस और विवेक से स्वयं की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल कानून या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
इस दौरान उपनिरीक्षक संजीव कुमार, दलबीर सिंह, समता, अनीशा आदि मौजूद रहे।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *