Home » Uncategorized » झांसी की शाहजहांपुर पुलिस ने तीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, सक्रिय गिरोह पर शिकंजा।

झांसी की शाहजहांपुर पुलिस ने तीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, सक्रिय गिरोह पर शिकंजा।

तीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, सक्रिय गिरोह पर शिकंजा
मोंठ। थाना शाहजहांपुर पुलिस ने लूट व चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गैंगचार्ट तैयार कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार भ्रमण और गश्त के दौरान प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि ब्रजेश कुमार उर्फ कालीवान निवासी ग्राम पुलिया थाना समथर जनपद झांसी, अभिषेक राज उर्फ अभिराज निवासी ग्राम छपरा थाना बड़ागांव तथा आकाश चौधरी उर्फ इक्का निवासी ग्राम बराटा थाना बड़ागांव एक सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह का सरगना ब्रजेश कुमार उर्फ कालीवान बताया गया है।
पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी चोरी और लूट जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे। गिरोह की गतिविधियों को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *