Home » Uncategorized » झांसी की शाहजहांपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी गई योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी।

झांसी की शाहजहांपुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी गई योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को दी गई योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी।

मोंठ: थाना शाहजहांपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत
जागरूकता अभियान चलाया।थाना प्रभारी सोबरन सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र स्थित ध्वार माता मंदिर, दासना में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। महिला आरक्षी रुचि ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विधिवत एवं विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 एवं 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, सिपाही संदीप कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

90 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *