Home » Uncategorized » झांसी की मोंठ पुलिस ने फरार चल रहे 20 हजार रूपये के इनामी आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

झांसी की मोंठ पुलिस ने फरार चल रहे 20 हजार रूपये के इनामी आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

मोंठ—कोतवाली मोंठ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बावजूद इसके वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।कोतवाली मोंठ पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बरेली निबासी एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई और गुरुवार देर रात घेराबंदी कर बरेली निबासी पवन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज था और वह न्यायालय में पेश न होकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
–इसी मामले में बरेली निबासी यूनुस फरार चल रहा है जिसको लेकर यूनुस पर भी 20 हजार का इनाम घोषित किया है।

75 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *