Home » Uncategorized » झांसी की प्रभारी मंत्री ने मोंठ रेंज में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झांसी की प्रभारी मंत्री ने मोंठ रेंज में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झांसी की प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मोंठ। झांसी की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रविवार को मोंठ रेंज में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को पौधारोपण अभियान की रूपरेखा और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने स्वयं गड्ढा खोदकर पौधा लगाया और उसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरंजन, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं बल्कि यह जनता का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल तब तक करनी चाहिए जब तक वह पेड़ न बन जाए।

एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पौधारोपण समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बारिश के मौसम में मोंठ क्षेत्र में हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल,मंडल अध्यक्ष, वीर प्रताप सिंह चौहान, कपिल मुदगिल, ध्रुव सिंह परमार, गोल्डी निरंजन, राजा बुंदेला, यज्ञेश यादव, रेंजर राम अवतार सिंह, प्रमोद तिवारी, नरेंद्र राजपूत, अनिल सोनी सहित तमाम सामाजिक संगठन भी मौजूद रहे।

309 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *