Home » Uncategorized » झांसी: आंशिक रूप से बहाल हुई इंटरसिटी व मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत

झांसी: आंशिक रूप से बहाल हुई इंटरसिटी व मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत

झांसी: आंशिक रूप से बहाल हुई इंटरसिटी व मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत।


झांसी। कानपुर और कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 110 पर मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के चलते निरस्त की गई ट्रेनों के संचालन को रेलवे प्रशासन ने आंशिक रूप से बहाल कर दिया है। ट्रेनों के आंशिक संचालन से यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिली है, हालांकि कई सेवाएं अभी भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109) का संचालन 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक केवल गोविंदपुरी स्टेशन तक किया गया है। इस दौरान गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी प्रकार लखनऊ से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने वाली इंटरसिटी (11110) भी 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी स्टेशन से संचालित होगी तथा लखनऊ से गोविंदपुरी के मध्य सेवा रद्द रहेगी।
इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ चारबाग मेमू (64701) को भी आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक फतेहपुर स्टेशन तक संचालित की जाएगी। इस दौरान कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य यह सेवा निरस्त रहेगी। वहीं लखनऊ चारबाग से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने वाली मेमू ट्रेन भी इसी अवधि में फतेहपुर से संचालित की जाएगी तथा लखनऊ चारबाग से कानपुर के बीच सेवा प्रभावित रहेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज संख्या 110 पर मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन पुनः सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

51 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *