Home » Uncategorized » झांसी:गढ़वां में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं शामिल

झांसी:गढ़वां में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं शामिल

गढ़वां में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं शामिल

झांसी। मऊरानीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़वां में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल द्वारा स्थापित लघु उद्योग बुंदेलखण्डी माटी फूड इंडस्ट्रीज ‘फूड प्रोसेसिंग यूनिट’ में शामिल हुई । यूनिट के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति “स्थानीय से वैश्विक” के तहत यह पहल ग्रामीण रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की उपज और माटी में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें बढ़ावा देने के लिए इस तरह के उद्योग आवश्यक हैं। इस यूनिट के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बताया कि यूनिट में क्षेत्रीय उत्पादों आदि की पैकेजिंग की जाएगी, जिससे बुंदेलखंड के स्वाद को देशभर में पहचान मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *