Home » Uncategorized » जालौन स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जालौन स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जालौन जनपद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), अयोध्या के पद पर नियुक्त किया गया है।

शासन स्तर पर जारी आदेश के बाद उन्होंने जल्द ही नई तैनाती ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं डॉ. सुशील कुमार बानियान को परिवार कल्याण महानिदेशालय में अपर निदेशक बनाया गया है।

हालांकि डॉ. बानियान के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच पहले से ही चल रही है,

जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

गौरतलब है कि कई निजी अस्पतालों को सील किए जाने की कार्रवाई के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ा रोष जताया था।

IMA ने कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर एकतरफा रवैये का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला प्रदेश स्तर तक पहुंच गया था।

अब इन तबादलों को स्वास्थ्य विभाग में चल रही उठापटक और प्रशासनिक पुनर्संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

74 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *