Home » Uncategorized » जालौन: रमजानी बाबा मजार के पास दो माह से हैंडपंप खराब, अकीदतमंदों को हो रही परेशानी

जालौन: रमजानी बाबा मजार के पास दो माह से हैंडपंप खराब, अकीदतमंदों को हो रही परेशानी

जालौन। नगर के कटरा मोहल्ले स्थित रमजानी बाबा मजार के पास लगा हैंडपंप करीब दो माह से खराब पड़ा है। इससे मजार पर आने वाले अकीदतमंदों और राहगीरों को पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि रमजानी बाबा की मजार पर आने वाले लोग वुजू बनाने, हाथ-पैर धोने और पेयजल के लिए हैंडपंप का उपयोग करते हैं। लेकिन हैंडपंप खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अशफाक राईन ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत के लिए जल संस्थान और नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित में शीघ्र हैंडपंप को दुरुस्त कराने की मांग की है।

(संवाददाता – नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा)

96 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *