जालौन : बेमौसम हो रही बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया तथा संबंधित लेखपालों को फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही। बुधवार को मौसम में सुधार हुआ तो गुरुवार को मौसम ने एक बार करवट ली तथा गुरुवार को पूरे दिन तथा शुक्रवार की सुबह तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। बेमौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते किसानों को हुए नुकसान को लेकर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर नुकसान हुए फसलों का सर्वेक्षण कराकर आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की थी। विधायक की मांग पर कृषि मंत्री के निर्देश पर संयुक्त सचिव लाल बहादुर यादव के निर्देश पर सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। शासन के द्वारा पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य द्वारा क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए ग्राम अकोड़ी दुबे, गूढ़ा न्यामतपुर आदि गांवों में भ्रमण कर धान, मटर, चना आदि फसलों को देखा।भ्रमण कर उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसीलदार अमित शेखर , नायब तहसीलदार गौरव कुमार, सतेन्द्र गुप्ता, तारा सिंह व कानूनगो आशुतोष श्रीवास्तव , लेखपालों एवं कृषि विभाग के कर्मियों को संयुक्त टीमों को बना कर क्षति का आकलन शुरू करा दिया गया । फसल बीमा एवं कृषि निवेश योजना के अंतर्गत अनुमन्य लाभ किसानों को दिलाया जाएगा। किसानों को राहत दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार दृष्टि रखी जा रही है। सभी कर्मियों को भी सर्वे करने और किसानों की सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
