पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के होटल आशीर्वाद मे गोली चलने से कुक की हुई दर्दनाक मौत
उरई (जालौन)। कोंच भाजपा नेता के होटल की तीसरी मंजिल पर गोली चली। गोली होटल के कुक को लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बंदूक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन देवेंद्र निरंजन के बेटे की है। जिस समय गोली चली, उस समय कुक और बाउंसर शराब पी रहे थे। पुलिस ने होटल सील कर दिया है।
गोली बुधवार की देर रात भाजपा नेता सुमन देवेंद्र निरंजन के होटल आशीर्वाद में चली। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल घेर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कुक की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया के भांडेर का रहने वाले महेश (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने भाजपा नेता हिमांशु और बाउंसर संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पूरा मामला जालौन के कोंच कोतवाली का है। जहां भाजपा नेता के बेटे हिमांशु निरंजन का कोंच कस्बे में स्थित आशीर्वाद होटल है। महेश 24 अक्टूबर होटल में काम करने आया था। बताया जाता है कि हिमांशु निरंजन से महेश ने काम के बदले 10 हजार रुपए मांगे थे। इसको लेकर विवाद भी हुआ था।
बुधवार की रात महेश और होटल का बाउंसर संदीप तीसरी मंजिल पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गोली चली और महेश को लगी। महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई, जो होटल मालिक हिमांशु निरंजन (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन देवेंद्र निरंजन का पुत्र) की बताई जा रही है।कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि होटल आशीर्वाद के मालिक देवेंद्र द्वारा सूचना दी गई उनके यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने नशे की हालत में खुद को गोली मार ली है, इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, इस दौरान आशीर्वाद होटल में 24 अक्टूबर 2025 से ट्रायल सैफ के रूप में कार्य कर रहा था।होटल में नियुक्त गार्ड संदीप कुमार के साथ शराब पी रहा था तभी नशे की हालत में संदीप कुमार के पास रखी 12 बोर रिपीटर को उठाकर खुद को गोली मार ली, घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर गहनता से निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य संकलित किए गए हैं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात की गई है और सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अफसरों ने बताया कि सीन रीक्रिएशन और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य वजह से चली। फिलहाल पुलिस ने होटल परिसर को सील कर दिया है और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
