Home » Uncategorized » जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

कदौरा (जालौन)-
कस्बा कदौरा में शुक्रवार शाम एक युवक का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजा बाबू  उम्र लगभग 30  निवासी आंबेडकर नगर, कदौरा के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व जमराही गांव में हुई थी। उसके दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी ख्वाइश (4 वर्ष) और छोटी बेटी तमन्ना (3 वर्ष) है।घटना आज शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। कस्बे से बाहर मोक्ष धाम के आगे खेतों में स्थित जामुन के पेड़ पर युवक का शव मफलर के फंदे से लटका मिला। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर बोहदपुरा

111 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *